फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर समाज के लोगों का होगा सम्मान

विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती को लेकर बातचीत करते आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम और पूर्व व? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बढ़ार चौराहा स्थित आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में 20 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
इस मौके पर वाल्मीकि समाज के लोगों का सम्मान किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि वाल्मीकि समाज का राष्ट्र और समाज के हित और विकास में बड़ा ही योगदान है। हमें समाज के इस योगदान को भूलना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पंचायतराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद राजवीर सिंह दिलेर, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और पूर्व विधायक रामसरन आर्य मौजूद रहेंगे। स्वागत अशोक चौधरी द्वारा किया जाएगा। वार्ता के दौरान पूर्व विधायक रामसरन आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें