हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बसस्टैंड से बस में सवार होने वाले यात्रियों में भी देशभक्ति जागेगी। हाथरस रोडवेज बसस्टैंड पर अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति की गाने बजेंगे। रोडवेज बसों में पर तिरंगा के स्टीर लगाए जाएंगे। निगम स्तर से तिरंगा स्टीकरों का आना शुरू हो गया है।
उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सभी विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं रोडवेज भी अमृत महोत्सव में देशभक्ति से सरोबार होगी। हाथरस डिपो के बस स्टैंड पर घोषणा के लिए लगे स्पीकरों में अब देश भक्ति के गीत गूजेंगे।
मेरा रंग दे बसंती चोला सहित अन्य गीतों का संचार होगा। एआरएम शशी रानी का कहना है कि अमृत महोत्सव के तहत बसस्टैंड परिसर में देशभक्ति की गीज बजेंगे। बसों पर तिरंगा स्टीकर लगाए जाएंगे। संवाद