फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चिकित्सकों की कमी से मरीजों को नहीं मिल पा रहा इलाज

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की काफी कमी है। यहां पर आने वाले मरीजों को हर दिन समस्याओं को सामना करना पड़ता है। बुधवार को भी यहां पर आए मरीजों को डॉक्टरों की कमी खली। अस्पताल की ओपीडी में सुबह 10 बजे मात्र एक डॉक्टर बैठे हुए थे। जिसके कारण मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। सुबह आठ बजे उपचार के लिए यहां पर आए मरीज काफी परेशान नजर आए और वह डॉक्टरों की कमी का रोना रो रहे थे।
विज्ञापन

एक ही डॉक्टर बैठे हैं, ऐसे में लंबी लाइन में लगकर डॉक्टर तक पहुंचना काफी मुश्किल काम उस वक्त होता है, जब उल्टी दस्त की शिकायत हो।
-कुंवरपाल, निवासी खंदारी गढ़ी
पैर में चोट लग गई थी। उसी को दिखाने के लिए अस्पताल आया था, लेकिन यहां तो लंबी लाइन लगी है। ऐसे में जल्दी उपचार नहीं मिल पा रहा है।
-राजेंद्र सिंह, निवासी कांशीराम कॉलोनी
सुबह से इंतजार करते-करते दो घंटे हो गए, लेकिन यहां पर नंबर नहीं आ रहा है। ऐसे में रुपए भी नहीं है कि किसी निजी डॉक्टर को ही दिखा लें।
-संजय कुमार, निवासी सोखना
हाथ में चोट लगने पर उसका उपचार कराने के लिए आया था, लेकिन यहां पर एक घंटे से ज्यादा समय हो गया, नंबर ही नहीं आ रहा है। लंबी लाइन लगी हुई है।
-निरोत्तम सिंह, नारायणपुर
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। उस पर भी चार चिकित्सकों की ड्यूटी पोस्टमार्टम गृह और इमरजेंसी वार्ड में लग जाती है। चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

डॉ. सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें