फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दिल्ली व लखनऊ जाने वाले यात्रियों ने झेलीं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते शनिवार को हाथरस से दिल्ली व लखनऊ जाने वाली दो ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। अन्य संसाधनों की मदद से यात्रियों ने गंतव्य की दूरी तय की। अगले चार जुलाई को भी गोमती का आगमन नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि संचालन को बेहतर बनाने व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आरओबी का निर्माण जगह-जगह किया जा रहा है। इसी क्रम में गाजियाबाद टूंडला रेलखंड के खुर्जा व सिकंदरपुर स्टेशन के निकट रेलवे के फ्लाईओवर काम के चलते शनिवार को हाथरस जंक्शन पर गोमती का संचालन नहीं हुआ। वहीं, गाजियाबाद के निकट निर्माण के चलते एचएडी पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। इस कारण यात्रियों को सुबह व दोपहर में काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। दोनों ट्रेनों से औसतन करीब तीन यात्री हर रोज सफर करते हैं। ट्रेनों के संचालन न होने के कारण यात्रियों को अन्य संसाधनों से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन

यात्रियों से बातचीत
शनिवार की सुबह ट्रेन न जाने के कारण दिल्ली का सफर बस से करना पड़ा। बस में किराया भी अधिक लगा और समय भी ज्यादा खर्च हुआ। यह ट्रेन हाथरस की लाइफ लाइन है।
विज्ञापन

-बंटी ठाकुर, यात्री
आज गाजियाबाद जाना था। एचएडी ट्रेन के न आने के कारण बस से जा रहे हैं। बस में ज्यादा समय के साथ किराया भी अधिक अधिक लग रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
-एसके उपाध्याय, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें