फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 28 से ट्रेनों में साधारण टिकट पर यात्रा कर सकते हैं यात्री

विज्ञापन
हाथरस : सिटी रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों में बिना आरक्षण के यात्रा करने की बाध्यता में अब रेलवे ढील देने जा रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों की सामान्य बोगी में अनारक्षित टिकट से यात्रा करने की अनुमति देने की रेलवे प्रशासन तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि 28 मार्च से इसकी शुरुआत हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि मथुरा-कासगंज रूट पर आधा दर्जन पैसेंजर के अलावा कई एक्सप्रेस ट्रेनों का भी आवागमन होता है। पैसेंजर ट्रेनों का संचालन तो पहले की तरफ शुरू हो गया है, लेकिन एक्सप्रेस ट्रेनों में बिना आरक्षण के यात्रा पर अब भी पाबंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण तात्कालिक रूप से यात्रियों को रोडवेज बसों में महंगी और लंबी यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चूंकि अब कोरोना का कहर काफी हद तक खत्म हो चुका है, इसलिए यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन एक्सप्रेस ट्रेनों की जनरल बोगी में अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की सुविधा फिर शुरू करने जा रहा है। 28 मार्च से पहले यह सुविधा शुरू की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें