न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में जाम की समस्या के निजात के लिए जल्द ही शहर में पार्किंग व्यवस्था लागू की जा सकती है। जिला प्रशासन की ओर से नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बड़े वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है।
प्रशासन इसके लिए कार्ययोजना बनाने में जुटा है। शहर के बाजारों में बड़े वाहनों के प्रवेश के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की समस्या से निजात दिए जाने के लिए शहर के कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस पार्किंग में वाहन स्वामियों से शुल्क भी लिया जा सकता है।