न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को दीवाली पर वेतन के लिए अब इंतजार करना नहीं होगा। शासन स्तर से फील्ड कर्मचारियों के साथ सफाई कर्मचारियों का वेतन के लिए बजट भेज दिया गया है। शासन ने करीब 16 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। शासन से बजट मिलने के बाद यहां वेतन दिए जाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिले में पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों, फील्ड कर्मचारियों के साथ अन्य सभी कर्मचारियों को दीवाली से पहले ही वेतन मिल सके। शासन स्तर से सभी कर्मचारियों के वेतन को लेकर बजट जारी कर दिया गया है।
शासन ने करीब 18 करोड़ रुपये की धनराशि को पंचायती राज विभाग के खाते में भेज दिया है। बजट के आने के साथ ही विभाग की ओर से वेतन बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि विगत माह के साथ साथ अक्तूबर का वेतन भी कर्मचारियों को समय से मिल सकेगा। संवाद