फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत उपचुनाव : कल्याण सिंह बने चंदैया के नए प्रधान

विज्ञापन
ग्राम चंदैया के नवनिर्वाचित प्रधान कल्यान सिंह को प्रमाणपत्र देतीं एसडीएम अंजलि गंगवार। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत चंदैया में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में कल्याण सिंह 113 मतों से विजयी हुए। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अंजलि गंगवार ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस सीट से तीन प्रत्याशी मैदान में थे। बता दें कि, जाति प्रमाण पत्र की शिकायत के आधार पर इस ग्राम पंचायत के प्रधान को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद से यह पद खाली था। इसके लिए सोमवार को मतदान हुआ था।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में 1338 मतदाता थे। जिनमें से 1024 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें से 28 मत निरस्त पाए गए। नगला काशी के बूथ पर 495 और चंदैया के बूथ पर 529 मत पड़े थे। विजयी प्रत्याशी कल्याण सिंह को 541 मत मिले थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी बैनामी सिंह को 113 मतों से हराया जिन्हें 428 मत मिले थे। दीपेश कुमार को सिर्फ 27 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी कल्यान सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें