जिला अस्पताल में भर्ती अस्पताल के मरीज।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक जिले में बुखार से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हसायन के गांव बोनई में भी एक महिला की बुखार से मौत हुई है। जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पताल तक में बुखार के काफी रोगी आए। इनका उपचार किया गया।
दरअसल, बदलते मौसम में सबसे ज्यादा बुखार अपना प्रकोप दिखा रहा है। जिले में अब तक बुखार से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शहर की अपेक्षा देहात में बुखार के मरीज लगातार ज्यादा आ रहे हैं। सोमवार को भी जिला अस्पताल में बुखार के काफी मरीज आए। वहीं निजी अस्पतालों में भी बुखार के रोगियों की भरमार है। जहां-जहां सूचना मिल रही है, वहां-वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी जा रही हैं।