फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जल्द आएगी ओटीएस, किसान-व्यापारियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल में बिजली का बिल भुगतान न कर पाने वाले किसान, व्यापारियों व छोटे किसानो को जल्द ओटीएस में राहत मिलने वाली है। शासन स्तर पर ओटीएस के क्रियान्वयन को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। ओटीएस का जिले के दो लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा। बिजली अधिकारी अगले सप्ताह में ओटीएस आने की बात कह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में बिजली महकमे का करीब 500 से 700 करोड़ रुपये का बकाया है। शासन स्तर से यह आदेश है कि बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हें प्रताड़ित न किया जाए। इस कारण बिजली महकमे को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर बिजली अधिकारी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शासन स्तर पर एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) पर बिजली अफसरों की नजर टिकी हुई है। वह जल्द ओटीएस लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि विभाग को राजस्व मिल सके और बकायेदारों को राहत मिल सके। ओटीएस से घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदार, रेस्टोरेंट और किसान सहित जिले के करीब दो लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें