फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 26 सीएससी की आईडी निरस्त करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के नि:शुल्क कार्ड न बनाने वाले 26 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के खिलाफ जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने ईडीएम मनोज उपाध्याय को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क उपचार की सुविधा अनुमन्य है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है।
शासन ने स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी, पीएचसी और सीएससी ऑपरेटरों के माध्यम से शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी स्थिति में कोई भी लाभार्थी वंचित न रह पाए। मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को सीएससी ऑपरेटरों के माध्यम से शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ प्रतिदिन की प्रगति समीक्षा करने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडीएम ने बताया कि 26 सीएससी ऑपरेटरों द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है और न ही आयुष्मान कार्ड बनाने में रुचि ली गई है।
डीएम ने ईडीएम मनोज उपाध्याय को निर्देशित किया कि सीएससी जिला प्रबंधकों के माध्यम से सीएससी आईडी द्वारा प्रतिदिन प्रति आईडी 50 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। यदि कोई सीएससी ऑपरेटर कार्य में लापरवाही बरतता है तो आपकी आईडी को तत्काल निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें