फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिलिंडर व बाइक पर माला चढ़ाकर किया महंगाई का विरोध

विज्ञापन
मंहगाई के विरोध में प्रर्दशन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को ब्लॉक सासनी पर महासचिव मुन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सिलिंडर और बाइक पर फूलमाला चढ़ाकर विरोध प्रदर्शित किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित ने कहा कि जब पांच राज्यों में चुनाव हुए, उस समय तक पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में कोई वृद्धि नहीं की गई। चुनाव खत्म होने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है, जबकि रसोई गैस के दाम 50 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ने से गृहिणियों को घर चलाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का बजट गड़बड़ा गया है। पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि होने से रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं। सरकार बेपरवाह है। विरोध करने वालों में सेवादल के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, टेकचंद्र राव, अनुज संत, हरीशंकर नेता, वीरेंद्र जैन, नगर अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, डॉ. कासिम, सुरेश मल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें