हाथरस : बकायेदारों के मीटर उखड़वाते उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली विभाग के अधिकारियों ने 10 हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। विद्युत उपकेंद्र हसायन व पुरदिलनगर में उपखंड अधिकारी ज्ञानप्रकाश गुप्ता व अवर अभियंता कौशल गुप्ता की टीम ने कई बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए।
बिजली टीम नगर पंचायत अध्यक्ष वेदवती माहौर के पति चंद्रप्रकाश माहौर की रेडीमेड की दुकान पर पहुंची। टीम ने दुकान पर लगे विद्युत मीटर को उतारकर कब्जे में ले लिया।
एसडीओ ने बताया कि कस्बा हसायन में 10 हजार रुपये से अधिक के 18 बकायेदारों के मीटर उतारकर कब्जे में ले लिए गए हैं। कस्बा पुरदिलनगर व ग्रामीण क्षेत्र में 20 बकायेदारों के मीटर उतारे गए हैं। पूर्व में बकाया न देने पर कनेक्शन काटने के बावजूद बिजली का उपभोग कर रहे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। संवाद