फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लखनऊ से देहरादून तक रोडवेज बसों का संचालन ठप

विज्ञापन
हाथरस : रोडबेज बस स्टैंड पर बस में बैठने के लिए यात्रियों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी के चलते इन-दिनों लखनऊ से देहरादून तक बस सेवाओं का संचालन पूरी तरह ठप पड़ा है। बसों के चुनाव में जाने से इन मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सेवाओं को बहाल करने के लिए अधिकारी बसों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इनमें से 41 बसें चुनाव में पुलिस बल को लेकर चली गई हैं। इन दिनों मात्र 25 बसों का ही लोकल रूटों पर संचालन हो रहा है। बसों की कमी के चलते लखनऊ, हरिद्वार, बल्लभगढ़, देहरादून सहित अन्य लंबे रूटों पर संचालन पर पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कारोबारियों व आमजन को गंतव्य तक की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। डिपो में ज्यादातर बसों की वापसी आठ मार्च और बाकी बसों की वापसी मतगणना के बाद होगी। तब जाकर यात्रियों को राहत मिलेनी की उम्मीद है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का का कहना है कि बसों के चुनाव में जाने की वजह से लंबे रूटों की सेवाएं इन दिनों बंद चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें