फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गेहूं-लाहा की फसल बिछी, आलू की खुदाई थमी

विज्ञापन
हाथरस : आंधी-बारिश से खेत में बिछी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जिले में आलू की खोदाई पर ब्रेक लगा दिया है। बारिश की मार से गेहूं और लाहा की फसल भी बिछ गई है, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। किसानों को मौसम में आए इस बदलाव से फसल में नुकसान की आशंका है। फिलहाल किसान नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में किसानों ने आलू की खोदाई शुरू की है, लेकिन शुक्रवार को एकाएक तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश ने किसानों की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। जलभराव जैसी स्थिति पैदा होने से आलू सड़ने की आशंका पैदा हो गई है। आलू की गुणवत्ता भी खराब होने के पूरे आसार हैं। आलू की खोदाई भी फिलहाल थम गई है। गेहूं एवं लाहा की फसल भी जमीन पर बिछ गई है, जिससे इनकी पैदावार में भी कमी आने की आशंका है। इसे लेकर किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

बोले अन्नदाता
साल भर मेहनत कर गेहूं की फसल तैयार की थी। इसे आंधी-बारिश ने बर्बाद कर दिया है। इससे गेहूं की पैदावार कम होगी और कटाई में मजदूरी अधिक लगेगी। लाहा की फसल को भी और ज्यादा क्षति हुई है।
-चौधरी महीपाल सिंह
आलू की फसल की आल कटवाई थी। आंधी और बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे आलू की खोदाई रुक गई है। खेत में आलू की गुणवत्ता भी खराब होने की आशंका है। गेहूं की फसल का और भी बुरा हाल है।
-शिवराज सिंह
बेमौसम बारिश के कारण आलू की खोदाई लेट हो गई थी, लेकिन शुक्रवार की देर शाम को अचानक आंधी व बारिश ने आलू की खोदाई में और भी विलंब कर दिया है। गेहूं की फसल भी बारिश की वजह से बिछ गई है।
विज्ञापन

-देवप्रकाश पाठक
बारिश से तेज हवा से कहीं-कहीं गेहूं की फसल गिर गई है। किसान अभी कुछ दिन फसल में पानी न लगाएं। बारिश होने के कारण आलू की खोदाई में अब कुछ देरी हो सकती है। मिट्टी में नमी आ जाती है। अगर तापमान बढ़ा तो कुछ फसल खराब भी हो सकती है। फिलहाल अभी कहीं से भी फसल खराब होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
-आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें