फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया प्रकरण में चारों आरोपियों की हुई ऑनलाइन पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की एडीजे चतुर्थ के न्यायालय में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग (वीसी) के जरिये पेशी हुई। अब इस मामले में 16 जून को सुनवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। कुछ दिन बाद इस युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले की सीबीआई जांच हुई थी। सीबीआई ने चारों आरोपियों रवि, संदीप, रामू व लवकुश के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। युवती की मौत से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से लेकर अभी तक यह अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

यह मामला इस समय विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के न्यायालय में विचाराधीन है। विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के न होने के कारण बृहस्पतिवार को आरोपियों की वीसी के जरिये एडीजे चतुर्थ के न्यायालय में पेशी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें