फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक नर्सिंग होम, दो आयुर्वेदिक क्लीनिक सील, कई को नोटिस

विज्ञापन
सिकंदराराऊ के हिरावती अस्पताल में जांच करते एसीएमओ विजेंद्र सिंह व एसडीएम राजेश कुमार। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन ने नगर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, नर्सिंग होम व पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ छापामार की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने एक नर्सिंग होम, दो आयुर्वेदिक क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं, अव्यवस्था पाए जाने पर कई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इधर, कार्रवाई की डर से कई झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंद कर भाग गए।
सोमवार की सुबह से ही एसडीएम राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव ने संयुक्त टीम बना कर छापेमार की कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान हीरावती नर्सिंग होम पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं पाया गया। इसके अलावा कई कमियां मिली।
विज्ञापन

टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। इसके बाद मुस्कान हॉस्पिटल पर छापा मारा गया। यहां भी मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिले जबकि कई मरीज भर्ती थे। अस्पताल में काफी गंदगी थी। इस पर टीम ने हॉस्पिटल को सील न करते हुए कारण बताओ नोटिस दिया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जीटी रोड पर डॉ. विजय प्रकाश गुप्ता, डॉ. स्वामी के पास आयुर्वेद की डिग्री थी लेकिन, ये लोग एलोपैथी पद्धति से इलाज कर रहे थे। टीम ने इनके क्लीनिकों को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से नगर के सभी क्लीनिक संचालकों व झोलाछाप डॉक्टरों में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी ऐसे ही चलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें