न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन अपने समर्थकों के साथ कई अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। कुछ और अधिवक्ता मंगलवार को नामांकन करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन होने की वजह से मंगलवार को भी बार एसोसिएशन की हड़ताल रहेगी।
चुनाव कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव तिवारी, राकेश शर्मा, रामवीर सिंह दादू ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए यज्ञदत्त गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सचिव पद के लिए राधामाधव शर्मा व विशंभर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार लोधी, सहसचिव प्रथम के लिए राहुल पाठक व दुर्वेश खान, सहसचिव द्वितीय के लिए योगांश पाराशर व नरेंद्र कुमार, सहसचिव तृतीय के लिए धीरज वार्ष्णेय ने अपना नामांकन पत्र चुनाव कमेटी के समक्ष दाखिल किया।
इस मौके पर दिगंबर सिंह सिसौदिया, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, बख्शी विनय कौशिक, चंद्रमोहन ऋषि, मनमोहन शर्मा बंटू भैया, बालकृष्ण उपाध्याय, एचबी शास्त्री, लल्लन बाबू, बृजमोहन राही, मनोज शर्मा, रॉकेंद्र सारस्वत, पुनीत अग्निहोत्री आदि अधिवक्ता मौजूद थे। संवाद