फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 25 को जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे ओवरब्रिज का लोकार्पण

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज से निकलते वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तालाब रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी 25 अगस्त को करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने दी है। वहीं लोकार्पण से पहले ही इस ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू हो गया है।
उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का काम शुरू हुआ था। इस ओवरब्रिज को बनाने का मकसद शहर को जाम से निजात दिलाना है। यह ओवरब्रिज लगभग तैयार हो गया है। इस पर अब आवागमन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अगस्त को जिले के प्रभारी मंत्री लोकार्पण करेंगे। गौरव ने बताया कि पार्टी के क्षेत्रीय सांसद, दोनों विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें