संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
क्षेत्र के गांव सिथरापुर में एक वृद्धा की तालाब में गिरने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतका के पुत्र छत्रपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिथरापुर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनकी मां कुसुमा देवी घर के निकट तालाब में अचानक गिर गईं।
तालाब में पानी अधिक होने के कारण कोई भी उसमें घुसने का साहस नहीं कर सका। तालाब का पानी निकालकर उनकी मां को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छत्रपाल ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से कमजोर थीं और शरीर का कुछ हिस्सा लकवाग्रस्त भी हो गया था। शायद इसी कारण उनकी मां के साथ यह हादसा हुआ है।