फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुर्घटना में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

विज्ञापन
वृद्धा की मौत के बाद नर्सिक होम में विलाप करती महिलाएं। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के हाथरस रोड स्थित दीप्ति नर्सिंग होम में मंगलवार की रात इलाज के दौरान एक वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर काफी देर तक हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रकरण की जांच के लिए प्रशासन ने तहसीलदार व सरकारी डॉक्टर को जांच के लिए मौके पर भेजा है।
जानकारी के अनुसार, हसायन के गांव नगला डांडा निवासी कालीचरण की पत्नी चंद्रवती (65) मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गई। सीएचसी लाने के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। यहां से वे सरकारी अस्पताल न जाकर हाथरस रोड स्थित दीप्ति नर्सिंग होम गए।
विज्ञापन

यहां से उन्हें अलीगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में एंबुलेंस से भेजा गया। वहां पर उनका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद उन्हें रात में ही दोबारा दीप्ति नर्सिंग होम लाया गया। यहां रात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गंभीर चोटों के बावजूद उन्हें सही इलाज नहीं मिला।
जब वे अलीगढ़ भेजी गई तो तो वापस यहां क्यों बुलाया गया। रात 11 बजे के बाद उन्हें किसी ने देखा भी नहीं। इसमें नर्सिग होम वालों ने पूरी लापरवाही तथा उदासीनता बरती। नर्सिग होम में योग्य चिकित्सक के नहीं होने की वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया तथा मौत का कारण जानने के लिए तहसीलदार व सरकारी डॉक्टर को जांच के लिए भेजा है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें