फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चलती ट्रेन में बिगड़ी वृद्धा की तबियत, मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृतका फूलवती का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुंबई के लिए जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में सवार एक वृद्ध महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाकर महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बृहस्पतिवार को 68 वर्षीय फूलवती पत्नी शिवकुमार निवासी मिर्जापुर एक्सप्रेस ट्रेन से सूरत में अपने बेटे के पास परिजनों के साथ जा रही थीं। उनको सांस की दिक्कत दी। इसके उपचार के लिए ही वह अपने बेटे के पास जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। यह देखकर उनके साथ मौजूद परिवार के लोगों के होश उड़ गए और फिर ट्रेन को हाथरस सिटी स्टेशन पर रोक कर महिला को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुलिस के कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें