फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुफ्त राशन वितरण के आदेश का अधिकारी कर रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत रविवार को नोडल अधिकारियों की निगरानी में खाद्यान्न का वितरण किया गया। नोडल अधिकारियों ने दुकानों का जायजा लिया और कार्डधारकों से वार्ता भी की। वहीं आगामी महीनों में निशुल्क खाद्यान्न वितरण की घोषणा के साथ कार्डधारकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय स्तर पर अधिकारी सरकार के नए आदेश की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन

इस आदेश के अनुसार आने वाले महीनों में निशुल्क खाद्यान्न का वितरण होगा। डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि विभाग से आदेश मिलने के क्रम में सभी राशन डीलरों को आगामी महीनों में निशुल्क खाद्यान्न वितरण किए जाने के बारे में निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल नोडल अधिकारियों की निगरानी में निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें