फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रेक्षकों ने परखीं मतगणना स्थल की तैयारियां

विज्ञापन
हाथरस : एमजी पॉलीटेक्निक में निरीक्षण करते चुनाव प्रेक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए सामान्य प्रेक्षक हाथरस शैला ए, प्रेक्षक सादाबाद बिजिन कृष्णा, प्रेक्षक सिकंदराराऊ शरत बी, पुलिस प्रेक्षक मिची पाकू ने जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ एमजी पालीटेक्निक से पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों की सुरक्षा के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।
डीएम ने बताया कि तीनों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। हाथरस विधानसभा के लिए तीन स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। प्रथम कक्ष में क्रमश : 1 से 152 तक, द्वितीय कक्ष में 153 से 306 एवं तृतीय कक्ष में 307 से 492 ईवीएम और वीवीपैट सीयू के रखने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सादाबाद के लिए प्रथम कक्ष में एक से 154 तक, द्वितीय कक्ष में 155 से 309 एवं तृतीय कक्ष में 310 से 455 ईवीएम, वीवीपैट और सीयू के रखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ के लिए प्रथम कक्ष में 1 से 155 तक, द्वितीय कक्ष में 156 से 335 एवं तृतीय कक्ष में 336 से 452 ईवीएम, वीवीपैट और सीयू के रखने की व्यवस्था की गई है। प्रेक्षकों ने पार्टियों की रवानगी, मतगणना कक्ष, स्ट्रांग रूम, वाहनों की पार्किंग, प्रवेश और निकासी आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें