न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
अब सादाबाद कस्बा भी बाबा खाटू श्याम की भक्ति से सराबोर होगा। कस्बे के बिजलीघर रोड स्थित गोवर्धन महाराज के मंदिर में शनिवार को खाटू श्याम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान हवन यज्ञ में मौजूद बाबा श्याम के भक्तों ने आहुतियां दीं। भजन संकीर्तन और बाबा खाटूश्याम के जय-जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
श्री खाटूश्याम जी मंदिर ट्रस्ट सादाबाद द्वारा श्रद्धालुओं के सहयोग से बाबा खाटू श्याम के निर्माण की आधारशिला रखी गई। मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन सोनू आगरा श्याम दरबार की ओर से पंडित रमन जी व अन्य धार्मिक विद्वानों ने विधि विधान से कराया। विद्वानों ने कहा कि खाटू श्याम के जीवन से हमें ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति, समर्पण, वचनबद्धता, दानवीरता की प्रेरणा मिलती है।
मौके पर सोनू गोयल, पूनम गोयल, राजू मित्तल, कल्पना मित्तल, अनिल तायल, आका तायल, राहुल जिंदल, दिवाकर अग्रवाल, अभिषेक बंसल, राहुल अग्रवाल, प्रभाष अग्रवाल, राजू अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, दिनेश गुड़ वाले, रजत अग्रवाल, यश जैसवाल, मनीष अग्रवाल, विमल अग्रवाल, सतेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद