न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है। लेकिन कोरोना बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने पहल शुरू कर लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण किया। वहीं लोगों को बताया कि पुष्टाहार को लाभार्थी को तरीके से खिलाएं, क्योंकि इससे रोक प्रतिरोघक क्षमता बढ़ेगी। सोमवार 870 केंद्रों की आंगनबाड़ी द्वारा पोषाहार का वितरण किया गया।
कोरोना वायरस का खतरा उनको ज्यादा रहता है, जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इस काम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सतर्कता बरतते हुए पोषाहार का वितरण कर रहीं है। वितरण के के दौरान सोशल डिस्टेंशिंग का भी पालन ख्याल रखा जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बताया लाकडाउन के दौरान बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नियमों का पालन करते हुए लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण किया गया। जनपद में संचालित 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों को दो भागों में बांट कर 20 और 21 अप्रैल को पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। 20 अप्रैल को जनपद के 870 आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा नगरी परियोजना में वार्ड नंबर 8 और वार्ड नंबर 5 में अपनी देखरेख में पोषाहार का वितरण कराया गया। वितरण के दौरान नगरीय क्षेत्र में सभासद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ ग्राम प्रधान भी मौके पर उपस्थित रहे।
जरूरी संदेश :
- एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखें
- खांसते-छींकते समय रूमाल या टीश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
- टीश्यू पेपर को बंद डस्टबिन में ही फेंकें
- कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क करें । केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 91-11-23978046 पर भी फोन कर सकते हैं।
-लॉक डाउन का पालन करें और घर पर ही रहें।
- न ही किसी के घर जाएँ और न ही किसी को अपने घर पर आमंत्रित करें ।