फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस: टहलने गई महिलाओं से अभद्रता, खूब चले लाठी-डंडे, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जलेसर रोड एक गांव में टहलने गई महिलाओं से अभद्रता करने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। वहीं दो लोगों को पुलिस ने पाबंद किया। वहीं गांव में तनाव के चलते मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के इस गांव की कुछ महिलाएं सुबह टहलने जाती हैं। सोमवार की सुबह भी वह टहलने के लिए गईं। आरोप है कि दूसरे गांव के कुछ युवकों ने उन पर कमेंट कर लिए। इसकी जानकारी होने पर महिला के गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद काफी संख्या में लोग लाढ़पुर चौकी पर पहुंच गए। यहां पर उन्हें संतुष्टि नहीं हुई तो वह कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचे, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़ा दो जाति के लोगों में होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसे लेकर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में कार्रवाई कर पुलिस ने गांव के लोगों से शांति बनाए रखने की बात कहीं। कोतवाली हाथरस जंक्शन के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई थी। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें