फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब जिले के नलकूप संयोजनों पर लगेंगे मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। जिले के नलकूप उपभोक्ताओं की जेब पर जल्द ही बोझ बढ़ने वाला है। सभी नलकूपों पर अब बिजली मीटर लगाए जाएंगे। बिजली विभाग द्वारा इसके लिए कागजी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। उसके बाद जिले के करीब 13 हजार नलकूपों पर मीटर लगाने की शुरुआत होगी।
उल्लेखनीय है कि जिले के 64 बिजलीघरों के जरिये करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। हाल ही में विभाग ने ओवरलोडिंग को खत्म करने व लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए नलकूप व घरेलू बिजली आपूर्ति की लाइनों को अलग किया गया है। कुछ गांवों में काम चल रहा है। विभाग द्वारा किसानों को जितनी बिजली दी जा रही है, उस हिसाब से बिल लेने की तैयारी शुरू हो गई है। विभाग द्वारा नलकूपों पर मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मीटर लगाने के काम की शुरुआत होगी। करीब 13 हजार नलकूप संयोजनों पर मीटर लगवाए जाएंगे। खास बात यह है कि जो लोग नया नलकूप कनेक्शन ले रहे हैं, उस पर कनेक्शन के साथ मीटर भी लगाया जा रहा है। जिले में अधिकांश किसान सिंचाई के लिए पानी को बेचते हैं। यदि नलकूपों पर मोटर स्थापित हो जाएंगी तो पानी बेचने वालों की भी शामत आएगी। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि नलकूपों पर अब मीटर लगाए जाएंगे। जो नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं, उन पर साथ ही मीटर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें