फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पूर्णागिरि के लिए अब हाथरस से नहीं मिलेगी सीधी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली के त्योहार के बाद पूर्णागिरि तीर्थस्थल पर मेले का आयोजन होता है। इस मेले में जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए जाते हैं, लेकिन श्रद्धालुओं को इस बार पूर्णागिरि तक जाने के लिए हाथरस से सीधी बस नहीं मिलेगी। हाथरस डिपो की एक बस पीलीभीत तक जाएगी। वहां से दूसरी बस बदलकर टनकपुर होते हुए श्रद्धालु पूर्णागिरि के दरबार में पहुंच सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं। इसमें तीन एसी बस हैं। हाथरस डिपो द्वारा पिछले कई वर्षों से धार्मिक व पर्यटन स्थल के लिए बसों का संचालन नहीं किया गया है, लेकिन जिले के जनप्रतिनिधियों का इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं है। वर्तमान में पूर्णागिरि का मेला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मेले के लिए पहले हाथरस से सीधे एक बस टनकपुर तक जाती थी, लेकिन इस बार डिपो अधिकारियों द्वारा एक बस का संचालन पीलीभीत तक ही किया जा रहा है। वहां से श्रद्धालुओं को पूर्णागिरि के लिए दूसरी बस बदलनी पड़ेगी। ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी होना लाजिमी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें