न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली क्षेत्र के गांव बकायन में कोरोना महामारी के चलते धारा 144 लागू होने के बावजूद जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी को बिना अनुमति के चुनावी सभा करना भारी पड़ गया। एसडीएम सिकंदराराऊ ने फोन पर लेखपाल को तत्काल सपा प्रत्याशी के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। लेखपाल ने कोतवाली में सपा समर्थित प्रत्याशी सीता देवी व उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।