फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब जिला व टीबी अस्पताल में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अब जिले में ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी। जिला अस्पताल व टीबी अस्पताल में ऑक्सीजन की सीधी आपूर्ति प्लांट से होगी। इसके लिए टीबी अस्पताल परिसर में प्लांट निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अगस्त के अंत तक इसके चालू होने की बात कही जा रही है।
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में जिले में ऑक्सीजन की किल्लत से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। ऑक्सीजन की कमी की वजह से अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती लेना बंद कर दिया था। जिससे कई लोगों की जान चली गई थी। इसको देखते हुए टीबी अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू किया गया।
विज्ञापन

जनपद में कई ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुके हैं तो कुछ शुरू होने वाले हैं। मुरसान के सीएचसी में शुरुआत हो चुकी है। वहीं सिकंदराराऊ में भी ऑक्सीजन प्लांट लग गया है। अब जल्द ही टीबी अस्पताल परिसर में भी ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत होने वाली है। इस प्लांट से जिला अस्पताल और टीबी अस्पताल में सीधी आपूर्ति होगी। यहां पर ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

- जल्द ही टीबी अस्पताल परिसर में भी ऑक्सीजन का प्लांट शुरू हो जाएगा। प्लांट के लिए जगह की पूरी व्यवस्था हो चुकी है। मशीन आने पर अगस्त के अंत तक इसकी शुरुआत हो जाएगी। - चंद्रमोहन चतुर्वेदी, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें