हाथरस : गांव बरवाना में कटी रजबहे की पटरी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में रोजाना रजवाहों की पटरी कट रही है और इससे किसानों की फसलें डूब रही हैं। इसकी वजह से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। अब हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना में रजवाहे की पटरी कट गई। इससे कई किसानों की फसल जलमग्न हो गई। इसको लेकर किसानों में आक्रोश भी देखा गया।
रोजाना रजवाहों की पटरी कट रही है और इसकी वजह से फसलें जलमग्न हो रही हैं। हाल में सादाबाद, मुरसान में कई स्थानों पर रजवाहे की पटरी कटी और किसानों को काफी फसल डूूब गई। इसी तरह की स्थिति अब हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना में हुई। वहां भी रजवाहे की पटरी कट गई और काफी फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने जैसे-तैसे पटरी को दुरुस्त किया। संवाद
रजवाहों, बंबों की सफाई हुई है। जंगली सूअर व अन्य जानवर इन रजवाहों में छेद कर देते हैं। रात में तेज पानी चलता है, तो छेदों में घुस जाता है। इस कारण रजवाहे की पटरी कटने की शिकायत आ रही है। टीमों को छेद आदि देखने के लिए भेजा जा रहा है।
बलजीत सिंह, एक्सईन सिंचाई