फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब मंडी में कई वस्तुओं पर देना होगा एक प्रतिशत उपभोक्ता शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अब मंडी में काम करने वाले आढ़तियों की जेब पर बोझ पड़ने वाला है। अब 46 तरह के उत्पादकों पर एक प्रतिशत उपभोक्ता टैक्स वसूला जाएगा। मंडी समिति को चार्ज वसूलने का पत्र भी मिल गया है। मंडी प्रशासन ने आढ़तियों को नोटिस भेज दिया है। इन उत्पादों के आने पर एक प्रतिशत यूजर चार्ज दें। सरकार के आदेश के बाद अधिकारी राजस्व बढ़ने की उम्मीद लगा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए कई वस्तुओं को कर मुक्त कर दिया था। इससे काफी कारोबारियों ने मंडी से बाहर कारोबार करना शुरू कर दिया। इससे मंडी का राजस्व गिर गया। मंडी प्रशासन को लक्ष्य हासिल करने में कठिनाई हो रही थी। अब सरकार ने बीते दिनों 46 तरह के उत्पादकों पर एक प्रतिशत उपभोक्ता टैक्स लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सौंठ, काली मिर्च, शलजम, पान, चुकंदर, फालसा, बुखारा, अंजीर, कमरख, करौदा, खजूर, जामुन, खिरनी, शहतूत, रसभरी, चेरी व बेल आती है। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि सरकार की तरफ से 46 तरह के उत्पादकों पर यूजर टैक्स का आदेश किया गया है। जिनमें हमारी मंडी में कुछ उत्पाद आते हैं। आढ़तियों को नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें