फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब मार्कशीट के साथ ही मिलेगी डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब डिग्री के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। वर्ष 2020-21 की सत्र परीक्षा वाले विद्यार्थियों को मार्कशीट के साथ ही डिग्री भी मिल जाएगी। इसके लिए डिग्री की फीस प्रवेश दिए जाने के साथ की कॉलेजों में जमा कराई जा रही है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थियों की डिग्री को लेकर नई पहल शुरू की है। अब विद्यार्थियों को डिग्री के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। उन्हें कॉलेज से ही डिग्री मिल जाएगी। इसके लिए सत्र 2020-21 से ही शुरुआत कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी कॉलेजों में प्रवेश पत्र लेने पहुंच रहे हैं। उनसे प्रवेश पत्र दिए जाने के क्लीयरेंस के साथ ही साथ डिग्री के लिए 200 रुपये भी जमा कराए जा रहे हैं। स्नातक व परास्नातक फाइनल के लिए विद्यार्थियों से डिग्री के लिए रुपये जमा करा जा रहे हैं।
विज्ञापन

फर्जीवाडे़ पर भी लगेगी लगाम
हाथरस। अभी तक देखा गया है कि लोग डिग्री के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काट-काटकर परेशान हो जाते थे। साथ ही इसमें फर्जीवाड़े का भी डर रहता था, लेकिन आने वाले समय में नई व्यवस्था से फर्जीवाडे़ पर अंकुश लग सकेगा, क्योंकि विद्यार्थियों को कॉलेजों के माध्मय से ही मार्कशीट के साथ डिग्री भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा इस सत्र के विद्यार्थियों को मार्कशीट के साथ साथ डिग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्नातक व परास्नातक फाइनल वाले विद्यार्थियों से 200-200 रुपये जमा कराए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा और परेशानी से भी बच सकेंगे।
-मेजर राजकमल दीक्षित, प्राचार्य बागला डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें