हाथरस : रविवार को कोरोना कर्फ्यू के चलते बैनीगंज बाजार में पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी शहर के बाजारों में खामोशी छाई रही। सुबह अनावश्यक रूप से खुलीं दुकानों को पुलिस कर्मियों ने बंद कराया। लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बसस्टैंड पर यात्रियों का अभाव दिखा। इसका असर दोनों विभागों की आमदनी पर भी पड़ा। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान रहे।
सुबह 11 बजे तक कर्फ्यू में छूट की अवधि में लोगों ने दूध, फल, सब्जी और किराना जैसे जरूरी सामान की खरीदारी की। हालांकि कुछ बाजारों में कर्फ्यू की अवधि के बाद भी अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें चोरी-छिपे खुली रहीं।
कर्फ्यू के चलते शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, सासनी गेट आदि बाजारों में खामोशी छाई रही। शाम को हालांकि सड़कों पर लोगों की चहल-पहल दिखी। रविवार को अनावश्यक रूप से खुल रहीं दुकानों को पुलिस ने बंद कराया।