फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब कल से शोरुम में होंगे व्यावसायिक वाहनों के पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब जिले में निजी वाहनों की तरह कॉमर्शियल वाहनों का पंजीकरण भी डीलर के यहां होगा। इसकी शुरुआत सोमवार से होगी। विभागीय अधिकारियों को आला अफसरों की ओर से फरमान जारी कर दिया गया है। जिले के संभागीय परिवहन विभाग ने सभी व्यावसायिक डीलरों से अपनी आईडी व पासवर्ड लेने के लिए कहा है, ताकि वह पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकें। इस आदेश से एआरटीओ कार्यालय में भीड़ का दबाव भी कम होगा। वाहन स्वामियों को पंजीकरण के लिए एआरटीओ कार्यालय के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
इन दिनों कोरोना के मामलों में हर रोज वृद्धि हो रही है। ऐसे में संक्रमण के डर से लोग एआरटीओ कार्यालय की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। इस कारण यह वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। विभाग को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। इस कारण मुख्यालय स्तर से वाहनों का पंजीकरण डीलर के यहां ही कराने का निर्णय लिया गया है। हालांकि वर्तमान में दोपहिया व चार पहिया वाहनों के पंजीयन पहले सही डीलर के यहां हो रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत वाहन खरीदने वालों को एआरटीओ कार्यलय के चक्कर नहीं काटने पड़ेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के पंजीकरण की जिम्मेदारी भी डीलर की होगी। सोमवार से जिस शोरूम से व्यवसायिक वाहन खरीदा जाएगा, वहां से सभी दस्तावेज एआरटीओ कार्यालय को ऑनलाइन भेजा जाएंगे। इसके बाद एआरटीओ द्वारा दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के बाद पंजीकरण नंबर सीधे शोरूम को भेजा जाएगा। बाद में शोरूम से वाहन मालिक को रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि जिन व्यवसायिक शोरूम संचालकों ने अपने आईडी और पासवर्ड नहीं लिए हैं, वह कार्यालय से आईडी और पासवर्ड ले लें, जिससे वह आसानी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें