फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सरकार से नहीं मिला कोई जवाब, आज से होगा एंबुलेंसों का पहिया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंसों पर लगे कर्मचारियों की मांगों पर सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने के कारण सोमवार से सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारी चक्का जाम करेंगे। 23 जुलाई से 25 जुलाई तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद भी कोई जवाब न आने पर एंबुलेंस कर्मचारियों में आक्रोश है।
जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग 108 और 102 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी संघ द्वारा एएलएस एंबुलेंस के कर्मचारियों का समायोजन किए जाने की मांग की जा रही है। आरोप लगाया जा रहा है कि एएलएस के कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर हटाया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। कोरोना काल में कोरोना योद्धा की भूमिका में एंबुलेंस कर्मचारी सबसे आगे रहे हैं। एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेकेदारी से मुक्त करने की भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को जल्द बीमा राशि दिए जाने की भी मांग है। इसे लेकर पिछले तीन दिनों से जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने धरना-प्रदर्शन चल रहा था, लेकिन उनकी मांगों को नहीं माने जाने से गुस्सा है। संगठन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने बताया कि 26 जुलाई से पूरे प्रदेश की एंबुलेंस खड़ी करके कार्य बहिष्कार किया जाएगा, क्योंकि सरकार की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। इसकी जिम्मेदार संस्था और सरकार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें