हाथरस : कोतवाली चंदपा परिसर में सैनिटाइजर का छिड़काव करते फायर ब्रिगेड कर्मी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। जिले में लगातार तीसरे दिन भी कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। वहीं छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस समय जिले के किसी भी कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं हैं।
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। सुखद बात यह है कि तीसरे दिन कोरोना का कोई भी केस नहीं मिला। जिले में इस समय कोरोना के नौ सक्रिय मरीज हैं। यह सभी होम आइसोलेट हैं। संवाद