फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ईडीएम ने की कोविड टीकाकरण के पंजीकरण की समीक्षा

विज्ञापन
हाथरस : कोविड टीकाकरण पंजीकरण को लेकर समीक्षा करते ईडीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा नि:शुल्क कराए जाने के संबंध में ईडीएम मनोज उपाध्याय ने डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर (डीएसपी) संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की।
ईडीएम ने डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर (डीएसपी) संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रदीप सिंह व रवि भारद्वाज को निर्देशित किया कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा नि:शुल्क कोविड टीकाकरण के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अधिक से अधिक कराना सुनिश्चित करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से कोविड टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। प्रत्येक जन सेवा केन्द्र संचालक को प्रतिदिन 50-50 कोविड रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य देते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी लगातार मॉनटरिंग की जा रही है। इसलिए रजिस्ट्रेशन में लापरवाही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें