फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रिफाइंड पॉमोलीन के नौ ड्रम सीज, नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने हाथरस जंक्शन में रिफाइंड पॉमोलीन ले जाते हुए एक गाड़ी को पकड़ा है। टीम ने तेल के नौ ड्रम सीज कर दिए हैं। यहां पर पहुंची वाणिज्य कर विभाग की टीम माल सहित गाड़ी को अपने साथ ले गई।
एफडीए की टीम को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो मैक्स में छिपाकर चना व रिफाइंड को सिकंदराराऊ ले जाया जा रहा है। सूचना पर एफडीए की टीम ने हाथरस जंक्शन पहुंचकर गाड़ी को रोक लिया और इसमें से तेल के नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रम को सीज करके गाड़ी चालक की अभिरक्षा में दे दिया गया, लेकिन उसके बाद मौके पर पहुंची वाणिज्य कर विभाग की टीम ने इस माल को अपने कब्जे में ले लिया और गाड़ी सहित माल को अपने साथ ले ग्रइ। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल वर्मा, मुनेंद्र सिंह राना, बीएन कटियार व राकेश कुमार शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें