फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए हाथरस का हुआ निलंबन, बीएसए ने दूसरे को सौंपा चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन स्तर से खंड शिक्षा अधिकारी नंदित कुमार गुप्ता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसे लेकर डीएम के अनुमोदन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद को हाथरस विकास खंड व नगर क्षेत्र का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। एबीएसए गुप्ता को अग्रिम आदेशों तक बीएसए कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन स्तर से विभिन्न आरोपों के चलते खंड शिक्षा अधिकारी नंदित कुमार गुप्ता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इसे लेकर अब शासन ने एबीएसए गुप्ता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्घ अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के अनुक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी हाथरस व नगर क्षेत्र हाथरस का अतिरिक्त प्रभार सुबोध कुमार पाठक एबीएसए सादाबाद को सौंपा गया है।
प्रकरण में निदेशालय व शासन स्तर से अग्रिम निर्देश प्राप्त होने तक की अवधि के लिए नंदित कुमार गुप्ता निलंबित एबीएसए को अग्रिम आदेश तक बीएसए कार्यालय से संबद्घ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें