फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़, बसों की कमी चलते यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सहालग के चलते रविवार को रोडवेज बसों में यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डिपो में एक दर्जन से अधिक बसें खराब होने के कारण कार्यशाला में खड़ी रहीं। इस कारण यात्रियों को बसों के अभाव से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 79 बसें हैं। इसमें एक दर्जन से अधिक बसें सामान के अभाव में खड़ी हुई है। सहालग में बसों को पर्याप्त संचालन नहीं हो पा रहा है। रविवार की सुबह छुट्टी का दिन होने व सहालग के चलते रोडवेज बसों में खासी भीड़ रही। बसों में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी रही। लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी लोगों को निजी वाहनों का भी सहारा लेना पड़ा। जैसे ही कोई बस आगरा या अलीगढ़ की तरफ जाने के लिए तैयार होती, उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी मच जाती। देर शाम तक रोडवेज बस स्टैंड के अलावा शहर और क्षेत्र के ज्यादातर बस स्टॉपेज पर यही हालात रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें