हाथरस: नए एसपी विक्रांतवीर सिंह।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के पुलिस अधीक्षक का शासन ने तबादला कर दिया है। उन्नाव के एसपी विक्रांत वीर को इस जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। यहां तैनात एसपी गौरव बंसवाल का तबादला पुलिस अधीक्षक अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ के रूप में कर दिया है।
नवागत एसपी के बुधवार को यहां आकर चार्ज लेने की उम्मीद है। विक्रांत वीर वर्ष 2014 बैंच के आईपीएस हैं। वह अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में लखनऊ में भी तैनात रहे हैं। वह बिहार के नालंदा के मूलत रहने वाले हैं।
इधर, निवर्तमान एसपी गौरव बंसवाल के तबादले को लेकर भी खासी चर्चाएं रही। राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही कि एसपी ने आते ही जिले के कुछ सत्ताधारी राजनेताओं को भाव नहीं दिया था। कई प्रकरणों पर उनकी सुनवाई नहीं की। ऐसे में कुछ सत्ताधारी राजनेता उनके तबादले के प्रयास में भी थे। इस मामले को कई बार संगठन में भी उठाया गया था। कई प्रकरण भी इन राजनेताओं ने अपने संगठन के आला नेताओं के समक्ष रखे थे।