फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिकंदाराराऊ में महामई सलामतपुर में बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। सिकंदराराऊ में रोडवेज बस स्टैंड के लिए लंबे समय से चला आ रहा लोगों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। बस स्टैंड बनाने में आ रही भूमि की अड़चन भी दूर हो जाएगी। अब जिला प्रशासन ने बस स्टैंड के लिए बाईपास पर महामई सलामतपुर के पास एक हेक्टेयर से अधिक भूमि उपलब्ध करा दी है।
इसका रोडवेज के अधिकारियों व सर्वेयर द्वारा सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद यह भूमि रोडवेज को ट्रांसफर होगी। उसके बाद परिवहन निगम द्वारा निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। रोडवेज बस स्टैंड बनने से क्षेत्र के यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सिकंदराराऊ में कई वर्षों से रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग उठ रही है। अब तक यहां के यात्री पंत चौराहे से बसों के जरिये दूसरे शहरों के लिए आवागमन करते हैं। पूर्व में यहां बस स्टैंड के निर्माण की तैयारी शुरू की गई, लेकिन फौजी पड़ाव की भूमि के चलते बस स्टैंड निर्माण रुक गया। कई वर्षों बाद अब जिला प्रशासन द्वारा बाईपास पर गांव महामई सलामतपुर के निकट एक हेक्टेयर से अधिक भूमि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रोडवेज के अधिकारी और सर्वेयर टीम के जेई ने भूमि का सर्वे किया। भूमि को जिला प्रशासन द्वारा रोडवेज को ट्रांसफर किया जाएगा। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। एआरएम शशी रानी का कहना है कि सिकंदराराऊ में बस स्टैंड के निर्माण के लिए भूमि का सर्वे किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें