फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: घायल छात्र के इलाज में बरती लापरवाही, लोगों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का एग्जाम देने जा रहे छात्र की दुर्घटना के दौरान कुछ लोगों ने आगरा रोड स्थित अस्पताल पर हंगामा भी किया। इस दौरान वहां भीड़ भी एकत्रित हो गई। इन लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
नगला टीका निवासी विकास जब अपने साथी अंकित के साथ हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। दोनों बाइक पर सवार थे। अंकित बाइक चला रहा था और विकास उस पर पीछे बैठा था। यह बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक के सवार तो पहले वहां से चले गए लेकिन गंभीर हालत में घायल विकास को आगरा रोड स्थित प्रेम रघु पेरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में लाया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां उसका उपचार सही तरीके से नहीं किया गया। रेफर कर उस एंबुलेंस में उसे लिटा दिया गया, जोकि पिंचर थी। इसमें आक्सीजन सिलेंडर भी नहीं था। इस पर विकास के परिजनों ने वहां हंगामा किया तो उसे वहां से दूसरी गाड़ी से भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद फिर अस्पताल पर काफी लोग पहुंच गए और वहां खासा शोर मचाया।
विज्ञापन

बाद में अस्पताल संचालक ने विकास के उपचार के दौरान जमा कराए गए रुपये इन्हें लौटा दिए। तब यह लोग वहां से वापस लौट गए। तदुपरांत शव का पीएम कराया गया। अस्पताल के संचालक डॉ.पीपी सिंह का कहना है कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती गई। जो फीस ली गई थी, उसे वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें