फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सहालगों में रेल व बसों में उमड़ रही भीड़, झेली दिक्कतें

विज्ञापन
हाथरस: सिटी रेलवे स्टेशन पर सहालगों के चलते उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंगलवार को सहालग के चलते रेल व बसों में खासी भीड़ उमड़ी। भीड़ के चलते यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ा। वहीं सिटी स्टेशन पर भीड़ के चलते एक महिला ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। महिला को ट्रेन में सवार करने के लिए कुछ मिनट के लिए ट्रेन को रोका भी गया।
मंगलवार की सुबह से रोडवेज बस स्टैंड पर खासी भीड़ थी। वहीं दोपहर को मथुरा से कासगंज जाने वाली ट्रेन में भी यात्रियों की अधिक भीड़ रही। सिटी रेलवे स्टेशन पर भीड़ इतनी थी कि पैर रखने तक के लिए जगह नहीं थी। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी के कर्मी प्लेटफार्म पर तैनात भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज को जाने वाली चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला का पैर फिसल गया। इसी दौरान वहां तैनात जीआरपी कर्मियों ने महिला को तत्काल खींचकर बचा लिया। बाद में ट्रेन को कुछ देर रोक कर महिला को इसमें बैठा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें