हाथरस : व्यापारियों के साथ बैठक करते पुलिस अधीक्षक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने जिले के व्यापारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। सबसे पहले एसपी विकास कुमार वैद्य का व्यापारियों ने पुलिस लाइन में स्वागत किया।
इस मौके पर एसपी ने व्यापारियों से कहा कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। कम से कम दो कैमरे दुकान के बाहर इस तरह से लगवाएं, जिससे मार्ग पर होने वाली गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके।
एसपी ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विस्तार से जानकारी दी और बताया कि कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है। संवाद