हाथरस : अतिक्रमण हटवाने गई टीम को कागजात दिखाते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मथुरा रोड मधुगढ़ी पर जेसीबी को साथ लेकर अतिक्रमण हटवाने के लिए गई नगर पालिका की टीम वापस लौट आई। इस दौरान नगर पालिका की टीम की वहां कुछ लोगों से नोकझोंक भी हुई और टीम वहां नोटिस चस्पा करके चली आई।
नगर पालिका प्रशासन ने पिछले दिनों इगलास रोड रेलवे क्रॉसिंग के सामने मथुरा रोड पर रखे एक खोखे को अतिक्रमण माना था और इसे हटाने के लिए चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम वहां पहुंची, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने अपना कब्जा जायज बताया और कोर्ट से संबंधित कुछ कागजात भी दिखाए। नगर पालिका की टीम उन्हें चेतावनी देकर चली आई कि यह अतिक्रमण है और इसे उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में हटवाया जाएगा। संवाद