संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
रक्षाबंधन पर हाथरस डिपो पर लक्ष्मी मेहरबान हुई है। पर्व पर हाथरस डिपो की लाखों रुपये की कमाई हुई। ढाई हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त सफर किया है। लाखों की कमाई होने से डिपो के अफसरों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 79 बसें हैं। रक्षाबंधन पर चालक-परिचालकों के अभाव में दो दर्जन से अधिक बसें खड़ी रहीं। इसके बाद भी डिपो की बाकी बसों ने रक्षाबंधन ढाई हजार से अधिक बहनों को मुफ्त में गंतव्य तक पहुंचाया।
जिन बसों का संचालन हुआ उनक लोड फैक्टर भी 55 से साठ प्रतिशत रहा। कुल मिलाकर डिपो ने नौ से दस लाख रुपये की इनकम अर्जित की। इससे डिपो के अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन पर ढाई हजार से अधिक बहनों को मुफ्त सफर कराया है। लोडफैक्टर व इनकम सही रहा है।