न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शुक्रवार की नमाज के बाद हुए बवाल को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इस मामले में प्रशासन की ओर से तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र में निगरानी बनाए जाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित किया गया है। पूरे क्षेत्र पर पुलिस व प्रशासन की पूरी चौकसी है।
वहीं, प्रशासन की ओर से हो रही कार्रवाई व अपराधियों पर कसे जा रहे शिकंजे की पल-पल की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। वहीं शासन की ओर से भी निर्धारित प्रारूपों में रिपोर्ट ली जा रही है। डीएम रमेश रंजन वहां तैनात अफसरों से समय-समय पर रिपोर्ट ले रहे हैं। यहां तक प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर भी निगरानी बरती जा रही है। संवाद